अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हज़रत आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी ने कहा है कि विदेशी टीवी चैनलों ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस साल पहले से कहीं ज़्यादा ज़ायरीन कर्बला में इमाम हुसैन अ. और उनके साथियों के चेहलुम मे हिस्सा लेंगे। आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अ की अज़ादारी के लिये ज़ायरीन की इतनी अधिक संख्या में भाग लेने के कारण दुश्मन मायूस हो गए हैं। आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी का कहना है कि दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में कहीं भी लोग इकट्ठे नहीं होते जितना कर्बला में होते हैं। आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने चेहलुम के अवसर पर अज़ादारों की व्यापक उपस्थिति साम्राज्यवादियों के लिये खतरा करार दिया और बल देकर कहा कि अल्लाह तआला ने उल्मा से संकल्प लिया है कि वह अत्याचार और अन्याय के संबंध में जुबान बंद नहीं करेंगे। इसलिये उल्मा को ज़ालिमों के मुकाबले के लिये उठ खड़ा होना चाहिए। ज्ञात रहे कि तेरह दिसंबर अनुसार बीस सफ़र को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अ. और आपके साथियों का चेहलुम मनाया जाएगा।
7 दिसंबर 2014 - 06:51
समाचार कोड: 656493
हज़रत आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी ने कहा है कि विदेशी टीवी चैनलों ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस साल पहले से कहीं ज़्यादा ज़ायरीन कर्बला में इमाम हुसैन अ. और उनके साथियों के चेहलुम मे हिस्सा लेंगे।